फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   It is difficult for pedestrians to walk on old Sohna road

Palwal News: पुराना सोहना रोड पर राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

Sun, 21 May 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
It is difficult for pedestrians to walk on old Sohna road
21पीएएलपी7- पुराना सोहना रोड पर हुए गड्ढे।
विज्ञापन

21पीएएलपी8- राजीव लांबा, निवासी हुडा सैक्टर दो
गड्ढों के कारण होते हैं हादसे, लगा रहता है जाम
जगह-जगह से धंसी सड़क, प्रशासन का ध्यान नहीं


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुराना सोहना रोड पर हुए गड्ढे राहगीरों की परेशानी को बढ़ा रहे हैं। गड्ढों के कारण जहां हादसों को डर रहता है, वहीं जाम भी लगा रहता है। इस सड़क की हालत पूरी तरह से जर्जर हो गई है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। मुख्य सड़क होने के कारण वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। उसके बावजूद भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शिकायतों के बावजूद सड़क निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
दरअसल, पुराना जीटी रोड पर थाना के सामने से शुरू होने वाले सोहना रोड की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। करीब दो किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। रोड पर मुड़ते ही बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों का स्वागत करते हैं। शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है, जिससे जाम लगा रहता है। उससे आगे कई जगह सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। पंचवटी मोड़ पर सड़क उबड़-खाबड़ स्थिति में है। हर छह महीने में यह सड़क कहीं न कहीं से धंस जाती है, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

इस सड़क से सोहना, गुरुग्राम, तावड़ू, भिवाड़ी, धारूहेडा, रेवाड़ी, मानेसर औद्योगिक क्षेत्र के लिए वाहन गुजरते हैं। नए सोहना रोड पर अस्पताल के सामने हुए अतिक्रमण के कारण पुराना रोड से होकर गुजरते हैं, परंतु यहां स्थिति और भी ज्यादा खराब है। इस सड़क पर हुए गड्ढे वाहनों को चलने नहीं देते। वाहन पंचर हो जाते हैं तथा हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना सड़क की हालत बेहद खराब है। कई स्थानों पर तो सड़क नजर ही नहीं आती। सड़क जगह-जगह से धंस गई है, जिससे काफी गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर हादसों का डर बना रहता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - राजीव लांबा, निवासी हुडा सेक्टर 2

सोहना रोड स्थित शहर की तमाम जर्जर सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - दीपक मंगला, विधायक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed