फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   iscolation ward setup in district hospital, 60 beds seated

नर्सिंग कालेज में बनाया आइसोलेशन वार्ड

Thu, 19 Mar 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
iscolation ward setup in district hospital, 60 beds seated
नर्सिंग कालेज में बनाया आइसोलेशन वार्ड, 60 बेड लगवाए गए
विज्ञापन

पलवल। कोरोना के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर नजर आ रहा है। कोरोना मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। जहां डॉक्टरों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते जिला नागरिक अस्पताल में पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए नर्सिंग कालेज में अलग से आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा है, ताकि यदि कोई कोरोना का संभावित मरीज आए या फिर काफी दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार से प्रभावित मरीज आता है, उसकी वहां देखरेख की जाए। उन्होंने बताया कि यहां 60 बिस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा छह शौचालय बनाए गए हैं। वेंटीलेटर और अन्य उपकरण भी यहां लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग द्वारा जिले में जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। आंगनबाड़ी और आशा कर्मचारियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी कोरोना के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed