फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Investigation started in the matter of sending wheat to flour mill of ration depot

राशन डिपो के गेहूं को आटा मिल भेजने के मामले की जांच शुरू

Mon, 14 Jun 2021 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the matter of sending wheat to flour mill of ration depot
होडल। डीएसपी दिनेश यादव द्वारा पिछले सप्ताह हसनपुर में एक आटा मिल में छापा मारकर दो ट्रकों को कब्जे में लेकर बरामद किए गए राशन डिपो के गेहूं से भरे कट्टों के मामले में जांच शुरू हो गई है। इस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के कई अधिकारियों सहित राशन डिपो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

राशन डिपो का गेहूं चोरी से आटा मिलों में भेजे जाने का यह मामला उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दरबार में पहुंच गया है। इसके बाद डीएसपी यादव को सरकार की तरफ से ठीक से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच शुरू होने के साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व राशन डिपो संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह डीएसपी को फोन पर सूचना मिली थी कि राशन डिपो पर उपभोक्ताओं के लिए भेजा जाने वाला गेहूं डिपो संचालकों और अधिकारियों की मिलीभगत से ब्लैक में बेचा जा रहा है। उस गेहूं को राशन डिपो पर न उतारकर हसनपुर स्थित एक आटा मिल में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी ने पुलिस टीम के साथ बाबा आटा मिल हसनपुर में छापा मारकर राशन डिपो पर उपभोक्ताओं के लिए भेजे जाने वाले गेहूं के कट्टों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा था। उन ट्रकों में से 770 बोरी गेहूं के बरामद किए गए थे। इस बात की जानकारी डीएसपी ने जिला उपायुक्त, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा सरकार को भी जानकारी दे दी थी। जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से भी की जा रही है पूछताछ
सरकार से आदेश मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी इस मामले में पूछताछ करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा हथीन के उन डिपो संचालकों को भी नोटिस जारी कर दिए हैं, जिनके डिपो पर वह गेहूं उतरना था। पुलिस द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड के अधिकारियों को भी नोटिस देकर पूछताछ की जा रही है।

गरीबों के हक के गेहूं को जिस तरह से ब्लैक में बेचा जा रहा है, उसकी जांच गहनता से की जा रही है। सारे मामले की जानकारी सरकार को दे दी गई है। अधिकारियों व राशन डिपो होल्डरों को नोटिस देकर पूछताछ की जा रही है। जो भी इस मामले में शामिल मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश यादव, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed