फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Intruded into the house, beaten and demonstrated

घर में घुसकर की मारपीट, किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Intruded into the house, beaten and demonstrated
घर में घुसकर की मारपीट, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। प्रकाश विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की तथा हमला कर फरार हो गए। लोगों ने एक व्यक्ति सहित एक गाय को घायल कर दिया। पुलिस द्वारा शिकायत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज न करने पर लोगों ने शुक्रवार को घरों के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की।

प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि 23 अगस्त की रात वे अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे तभी करीब आठ से 10 लोग उनके घरों में घुस आए तथा आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को शिकायत भी दी तथा कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर शमशेर सिंह, हीरालाल, लक्ष्मण अलावलपुर, जीतू, रतन सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed