फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Insurance company cheated on the pretext of general knowledge test

Palwal News: सामान्य ज्ञान की परीक्षा के बहाने बीमा कंपनी ने की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Insurance company cheated on the pretext of general knowledge test
- परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर थाने का किया घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा लेने के नाम पर बीमा कंपनी पर छात्रों और उनके परिजनों ने होटलों में बुलाकर हजारों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने होटल में चल रही बैठक के दौरान हंगामा किया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बीमा कंपनी के कर्मचारियों को थाने ले गई। हालांकि, जब परिजन अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इस पर नाराज परिजनों और स्कूल संचालकों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर पुलिस थाने का घेराव किया।



एचडीएम स्कूल के प्रिंसिपल करतार सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को रिलायंस निपुण ग्रुप के कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न स्कूलों में सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित करवाई थी, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने छात्रों से उनके परिजनों के मोबाइल नंबर लिए। दो दिन बाद परिजनों को सूचना दी गई कि उनके बच्चे मेरिट में आए हैं और उन्हें एक होटल में बुलाया गया। जब परिजन होटल पहुंचे, तो बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाए और उनसे हजारों रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में परिजन थाने पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed