{"_id":"6aa98aae6456d1d9140be149","slug":"instructions-to-remove-illegal-cuts-and-encroachments-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115525-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध कट और अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध कट और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने अवैध कट, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान सहित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और प्रमुख मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा। उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने तथा अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने वाले स्थानों पर नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रेवासन, घासेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर बने अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए गए। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बने अवैध कटों को भी तत्काल बंद करवाने तथा क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत कराने को कहा गया। एसडीएम को राष्ट्रीय व राज्यीय राजमार्गों के किनारे अवैध निर्माण, अतिक्रमण और अनधिकृत ढाबों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
यातायात पुलिस को दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता सख्ती से लागू करने तथा मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी प्राथमिकता से कराने को कहा गया।