{"_id":"617842f6b7eb131cc2315eb3","slug":"instructions-to-file-a-case-against-two-village-secretaries-palwal-news-noi612627743","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंगलवार को हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दो ग्राम पंचायतों के सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए। इनमें एक मामले में नांगल सभा में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का इस्तेमाल न करने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए तो दूसरी शिकायत में मनरेगा सूची में मृतकों के नाम शामिल करने पर ग्राम सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए।
इनके अलावा लोकनिर्माण विभाग भवन एवं सड़के विभाग के ठेकेदार की बकाया बिलों की जांच करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को करने के निर्देश दिए। जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आईं 15 में से 13 शिकायतों का मंत्री ने मौके पर ही समाधान करवाया। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों द्वारा दी जाने वाली शिकायतों पर तुरंत गौर किया जाए तथा उनका समय पर निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
बैठक में शिकायतकर्ता लक्ष्मीनारायण की शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी। शिकायतकर्ता ने ठेकेदार के रूप में पार्क व पुलिया निर्माण के बकाया बिलों का भुगतान करवाने की मांग की। समय पर भुगतान न करने पर सहकारिता मंत्री ने विभागीय अधिकारी से जवाब मांगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश देते हुए पूर्ण जांच अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी। अकबरपुर नतोल निवासी हरपाल की शिकायत की सुनवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा किए गए पूर्ण राशन वितरण की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पहाड़ी तहसील के श्यामवीर ने सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप सहित गांव में मनरेगा की सूची में मृतकों नाम शामिल किये जाने की शिकायत दी। जिस पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने संबंधित अधिकारी को लेट लतीफी छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए कि वे अपनी निगरानी में जांच करवाए। वहीं गांव नांगल सभा के गनी ने मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग न किए जाने की शिकायत दी। इस मामले में संबंधित ग्राम सचिव के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही सहकारिता मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एलडी वर्मा ने शिकायत दी कि आवासीय क्षेत्र न्यू कालोनी में व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सहकारिता मंत्री ने डीटीपी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए। मेडिक्लेम की शिकायत की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित बीडीपीओ को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।
इस दौरान पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण तेवतिया, पूर्व विधायक रामरतन, उपायुक्त कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम वैशाली सिंह, नगराधीश अंकिता अधिकारी, एसडीएम लक्ष्मीनारायण आदि गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारीगण मौजूद थे।