{"_id":"68b5d7c62ee052511f0136b9","slug":"instructions-given-to-strengthen-the-embankment-remove-illegal-encroachments-and-make-announcement-palwal-news-c-24-1-gr11004-117471-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तटबंध मजबूत करने, अवैध कब्जे हटवाने और मुनादी कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तटबंध मजबूत करने, अवैध कब्जे हटवाने और मुनादी कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
पलवल। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को यमुना पुल और किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तटबंध मजबूत किए जाएं, अवैध कब्जे हटवाए जाएं और राहत प्रबंध हर स्तर पर पुख्ता हो।
घरों को शिफ्ट करने के आदेश
उपायुक्त ने कहा कि जिन परिवारों के घर निचले स्थानों पर हैं उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सूची बनाई जाए और ग्रामीणों को पहले ही अलर्ट किया जाए।
घर में खाने का सामान स्टोर करें
उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे अपने घरों में पर्याप्त खाद्य सामग्री और जरूरी सामान पहले से स्टोर कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि पशुओं को नदी किनारे न बांधा जाए।
विज्ञापन
तटबंधों को मजबूत करने और अवैध कब्जा हटाने के आदेश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि तटबंधों को मिट्टी डालकर मजबूत बनाया जाए। जहां जरूरत पड़ी, वहां कट्टों में मिट्टी भरकर नए बांध बनाने के भी आदेश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि तटबंधों पर हुए किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को तुरंत हटवाया जाए।
गांवों में लगातार मुनादी करवाई जाएगी
सरपंचों को निर्देश दिए गए कि गांवों में लगातार मुनादी करवाई जाए, ताकि ग्रामीण समय पर सतर्क हो सकें। किसी भी आपात स्थिति में बीडीपीओ और फ्लड कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।
फ्लड कंट्रोल रूम नंबर:
पलवल – 01275-298160
होडल – 01275-235836