{"_id":"6789605d6b4cb931f7001210","slug":"instructions-for-uploading-students-data-on-school-app-palwal-news-c-24-1-gr11004-111313-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विद्यार्थियों के डाटा स्कूल एप पर अपलोड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विद्यार्थियों के डाटा स्कूल एप पर अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मासिक योजनाओं के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए छात्रों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 24 जनवरी तक अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। मौलिक शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक ने इसके लिए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी लिखा है।
पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 के लिए त्रैमासिक स्कीम में छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने का मॉड्यूल वन स्कूल एप पोर्टल पर लाइव किया गया है। पत्र के अनुसार छात्रों का बैंक खाता संख्या और परिवार पहचान पत्र आईडी को सत्यापित करने के बाद ही डाटा अपडेट किया जाए। जिन छात्रों के बैंक खाते गलत दिए गए हैं, उनको ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रोत्साहन राशि स्कीम में किसी भी लापरवाही के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल का मुखिया जिम्मेदार होगा। छात्रों का पूरा डाटा स्कूल प्राचार्य के स्तर पर ही अपलोड किया जाता है। इसके आधार पर ही निदेशालय द्वारा छात्रों के बैंक खाता में राशि जारी की जाती है। इसके अतिरिक्त अगर कोई भी पात्र छात्र प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
-- --
यह मिलती है प्रोत्साहन राशि
एचआर-5 व एचआर-6 के तहत बीसीए व बीपीएल की पहली से पांचवीं कक्षा के लड़कों को 225 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा के लड़कों को 300 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। पहली से पांचवीं कक्षा की लड़कियों को 450 रुपये और छठी से आठवीं कक्षा की लड़कियों के लिए 600 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। एचआर-64 के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा के एससी लड़कों को 750 से 1200 रुपये व लड़कियों को 1200 से 1800 रुपये, एचआर योजना के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के एससी लड़कों को 450 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को 600 रुपये और पहली से पांचवीं कक्षा की लड़कियों को 675 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा की लड़कियों को 900 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन राशि मिलती है।
विज्ञापन
-- --
मासिक योजनाओं का लाभ छात्रों को उपस्थिति के आधार पर दिया जाता है। इसके लिए छात्रों का डाटा 24 जनवरी तक वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड करने के लिए सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी