फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Instead of two schemes, the depot holder was giving only one ration, arrested

तमंचा दिखाकर पेट्रोल पंप मालिक से 3.5 लाख लूटे

Sat, 30 Apr 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Instead of two schemes, the depot holder was giving only one ration, arrested
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कार सवार पेट्रोल पंप के मालिक जगदीश चंद से 3.5 लाख रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर उनके साथ मौजूद दो अन्य के साथ मारपीट की और सिर पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि गांव खांबी निवासी जगदीश चंद ने दी शिकायत में कहा कि गांव में देव फिलिंग स्टेशन नाम से उसका पेट्रोल पंप है। वह पंप से 3.5 लाख रुपये लेकर मूलचंद अस्पताल पलवल गया। अस्पताल में भतीजा संचित भर्ती है। संचित की हालत खराब होने पर उसे बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए पंप से यह धनराशि लेकर गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि संचित की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों से बात कर 29 अप्रैल की शाम को भाई रमनदेव और प्रत्यक्ष शर्मा के साथ वापस अपने गांव खांबी जा रहा था। दीघोट फाटक बंद होने के कारण कार को रोककर खडे़ हो गए। इसी दौरान अनिल और कृष्ण आए तथा कार का शीशा नीचे उतरवाया। शीशा नीचे करते ही गाड़ी की चाबी निकाल ली और इसी दौरान कुछ लोग आ गए। इन लोगों ने गाड़ी का जबरन दरवाजा खोला और 3.5 लाख रुपये लूट लिए। गले से सोने की चेन छीन ली। प्रत्यक्ष शर्मा के सिर पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। तीनों भाइयों की पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed