{"_id":"684092299534a052790277e9","slug":"injured-for-not-paying-for-cigarettes-and-alcohol-palwal-news-c-24-1-as11003-115088-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सिगरेट और शराब के लिए पैसे न देने पर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सिगरेट और शराब के लिए पैसे न देने पर किया घायल
विज्ञापन
बचाव में आए भाई पर भी बरसाए ईंट-पत्थर, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। न्यू कॉलोनी 8 मरला क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों को सिगरेट और शराब के पैसे ने देना भारी पड़ गया। पीड़ित का भाई बीच-बचाव करने आया तो हमलावरों ने उस पर भी ईंट से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर थाना कैंप पलवल में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित तोषित मुखीजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात वह दूध लेने बाजार गया था। तभी न्यू कॉलोनी में एकांश गहलोत, पर्व चौधरी, शुभम समेत 6-7 अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और सिगरेट व शराब के लिए पैसे मांगने लगे। जब उसने इन्कार किया तो सभी युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और हमला कर दिया। इस बीच जब उसका भाई भुवेश मुखीजा बचाने आया तो हमलावरों ने पास पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में तोषित को तीन चोटें लगना दर्ज किया गया है। तकनीकी कारणों से मामला 2 जून को दर्ज किया गया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद