फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Information given on website, software and e-paper

वेबसाइट, सॉफ्टवेयर और ई-पेपर की दी जानकारी

Fri, 19 Feb 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Information given on website, software and e-paper
होडल। राजकीय उच्च विद्यालय करमन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वेबसाइट, सॉफ्टवेयर व ई-पेपर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय में बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनौली से जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. बृजपाल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान का विकास एवं विद्यार्थियों के मध्य में विज्ञान विषय की रुचि को विकसित करना है। इस दौरान मोबाइल लैब के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पर आधारित प्रायोगिक गतिविधियां करवाई गईं। विज्ञान विषय विशेषज्ञ महेश चंद शर्मा ने कहा कि किसी भी विषय के व्यवस्थित, क्रमबद्ध व वैज्ञानिक अध्ययन को विज्ञान कहते हैं। इसके द्वारा ही युवा पीढ़ी को सशक्त किया जा सकता है। आज हम जो विकास देख रहे हैं, वह विज्ञान के आविष्कारों का ही परिणाम है। इस मौके पर गिरीश गौतम, मुख्याध्यापक हरीश चंद, विष्णु गौड़, जगदीश चंद शर्मा, भजनलाल शास्त्री, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

45 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
होडल। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय पानीपत एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में कच्चा तालाब स्थित चौपाल पर 45 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुषमा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस प्रकार की योजनाओं से महिलाओं को आत्म निर्भर बनने में काफी सहयोग मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र विस्तारक सोमदत्त शर्मा, विनीत कुमार व दिनेश कुमार शर्मा ने बुनकर विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर तोताराम, अजय कुमार, रूपेंद्र, सुरेश चंद, सोमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed