फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Inform senior citizens about their legal rights.

Palwal News: वरिष्ठ नागरिकों को बताए कानूनी अधिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inform senior citizens about their legal rights.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वीरवार को न्यू गुरुकुल एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से गांव कंवरसिका में विशेष विधिक जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह नेहा गुप्ता ने मुख्य रूप से भाग लिया। उन्होंने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, संरक्षण और सम्मानजनक जीवन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं और उनके अधिकारों व सम्मान की रक्षा करना परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण संबंधी कानूनों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। साथ ही एनएएलएसए की वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वृद्धजनों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed