फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   inflation on worship platte

पूजा के थाल पर भी महंगाई की चुनरी

Sun, 06 Oct 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 06 Oct 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
inflation on worship platte
नवरात्र में मंदिर तो दुल्हन की तरह सज गए हैं, भक्तों की भीड़ से रौनक बढ़ गई है लेकिन पूजा के साज-सामान पर महंगाई की मार दिखने लगी है।
विज्ञापन


छोटी सी चुनरी भी दस रुपये से कम में नहीं है। व्रत के सामान के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पूजा की थाली के दाम भी कम नहीं हैं। व्रत के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में 20-25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

माता के मंदिर में जलने वाली पीतल की ज्योत के दाम भी पहुंचे आसमान में। देवी मां को चढ़ने वाली चुनरी भी कई प्रकार के कपड़ों में उपलब्ध है जिसके दाम भी दस से लेकर लंबाई-चौड़ाई के अनुसार, पांच सौ रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन


उधर, नवरात्र शुरू होते ही पिछले एक माह से सुस्त चल रहे बाजारों में रौनक लौट आई है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है।

शनिवार को पहले नवरात्र के दिन बाजार में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। नवरात्र के पहले दिन सबसे अधिक भीड़ पूजा सामग्री की दुकानों, फूल व फल बेचने वालों की दुकानों व बर्तन आदि बेचने वालों के यहां दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed