फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Independence Day preparations: Police deployment in plain uniform in the city

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां : शहर में सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती

Thu, 12 Aug 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Independence Day preparations: Police deployment in plain uniform in the city
स्वतंत्रता दिवस को लेकर होडल टोल पर वाहनों की जांच के लिए खड़ी पुलिस - फोटो : Palwal
होडल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल भी बढ़ा दी है। इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउस, भवनों में थाना स्तर पर टीमों को गठित कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश यादव के मुताबिक, सुरक्षा मद्देनजर जांच पड़ताल की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच पड़ताल के अलावा ट्रेनों के अंदर आरपीएफ भी जांच कर रही है। जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवान सिंह गौड़ के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों को जीआरपी पुलिसकर्मी हटा रहे है। स्टेशन की कार पार्किंग की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

होटलों और गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं का वेरिफिकेशन
शहर के सभी होटलों, गेस्ट हाउस, पीजी और भवनों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के निर्देश पर सभी थाना स्तर पर थाना प्रभारी समेत टीमें गठित कर निगरानी रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठी ने होटल व धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की पहचान कर उनके रिकॉर्ड की भी जांच की
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू
वाहनों की जांच के लिए शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर पुलिसकर्मी कागजात जांच रहे है। रात के समय भी यूपी-हरियाणा बॉर्डर सीमा, पुन्हाना मोड़, बाबरी मोड़, रेलवे रोड, बस स्टैंड, आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे समेत अन्य जगहों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed