{"_id":"80737cd39421ed6369342d0672cce003","slug":"increased-patient-of-dengue-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावड़ू में डेंगू, मलेरिया के बढ़ रहे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावड़ू में डेंगू, मलेरिया के बढ़ रहे रोगी
अमर उजाला, तावडू
Updated Wed, 09 Oct 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल, मलेरिया और डेंगू का जोर बढ़ने से लोग दहशत में हैं। सरकारी अस्पतालाें में इस रोग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग निजी अस्पतालों की ओर भाग रहे हैं। तावड़ू के मंडारका व चीला में दो रोगियों की पुष्टि हुई है। इसी तरह 13 रोगी मलेरिया के पाजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
गांव चीला के हफीज की पत्नी फरमीन और मंडारका के सुभाषचंद के बेटे ज्ञान प्रकाश पुत्र सुभाषचंद को डेंगू होने पर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले उसके परिवार वाले पास के पीएचसी में ले गए थे, पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने इनके डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि की है। डेंगू और मलेरिया के पैर पसारने पर स्थानीय विधायक धर्मबीर सिंह ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने लोगों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
ओपीडी 100 की हुई
तावड़ू पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जावेद खां ने कहा कि वायरल बढ़ने के कारण उनके यहां रोजाना करीब सौ मरीजों की ओपीडी हो रही है। उनके यहां आने वाले मलेरिया के 13 रोगियों में दो अतिसंवेदनशील पाए गए।
आंकड़े बताते हैं
निजी चिकित्सकों से इलाज कराने वालों में 47 वर्षीय सतबीर पुत्र अमर सिंह निवासी कलवाड़ी थाना तावड़ू, रूखसार (17 वर्ष) पुत्री खुर्शीद निवासी गांव शिकारपुर, सद्दाम (40 वर्ष) गांव मंडारका, प्रेम (20 वर्ष) पुत्र हेतराम निवासी गांव गुढा, फरमीना, जमीला, सद्दाम व उर्मिल
मौत की पुष्टि की
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डा. बालकिशन राजौरा ने माना कि फिरोजपुर झिरका में डेंगू से एक की मौत हो गई हैं। उसके बाद से उनकी टीमें प्रभावित गांवों में खून के नमूने ले रही हैं।