फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Impact of corona: impact on fitness of players

कोरोना का असर ः खिलाड़ियों के फिटनेस पर पड़ रहा असर

Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Impact of corona: impact on fitness of players
पलवल। प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लागू है। इस दौरान स्टेडियमों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर भी रोक लगाई गई है। इससे खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी काफी असर पड़ रहा है। वहीं, कोचिंग देने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि स्टेडियमों और ग्राउंड में शारीरिक अभ्यास करने की छूट दी जाए। इससे कोरोना संक्रमण फैलने के बजाय युवाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। साथ ही प्रशिक्षण देने वाले खिलाड़ियों को भी आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जिम संचालकों ने भी सरकार से खेल गतिविधियां और जिम खोलने की अपील की है। उनका कहना है कि बेशक सरकार इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दे। खिलाड़ी स्वयं भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे, लेकिन बिना शारीरिक अभ्यास के वे कमजोर पड़ जाएंगे। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए भी शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना आवश्यक है। यह सब शारीरिक अभ्यास करने से ही बढ़ेगी।
विज्ञापन

-----
खिलाड़ियों के अभ्यास पर लगाई गई रोक से शारीरिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरकार को खिलाड़ियों के लिए शारीरिक अभ्यास की छूट दे देनी चाहिए। प्रशिक्षकों के लिए आर्थिक पैकेज भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक काशीपुरिया, कबड्डी खिलाड़ी
------
जब तक युवा और बच्चे शारीरिक अभ्यास नहीं करेंगे, तब तक उनके अंदर रोग से लड़ने की क्षमता नहीं होगी। शारीरिक अभ्यास से शरीर मजबूत बनता है और हर रोग से लड़ने की क्षमता शरीर में पैदा होती है। सरकार को खेल गतिविधियों पर रोक नहीं लगानी चाहिए।
- प्रियंका, बॉक्सर
------
लॉकडाउन के कारण खेलों पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में जो खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे थे, वे भी घर पर बैठे हुए हैं और कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रतियोगिताएं भी रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में खिलाड़ी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। सरकार खेल गतिविधियों को शुरू कराए।

- अतर सिंह नागर, पंजा खिलाड़ी
------
युवाओं को जिम के माध्यम से शारीरिक अभ्यास कराया जाता है। इससे वे शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं और किसी भी रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। सरकार से मांग है कि जिम खोले जाएं। बेशक, इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दें।
- अनिल वर्मा, जिम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed