{"_id":"6a985faebb79f97bd70d0d65","slug":"illegal-parking-and-unauthorized-cuts-will-be-investigated-palwal-news-c-24-1-pal1008-127682-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अनधिकृत कट की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अनधिकृत कट की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी पर हुए हादसों के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
पलवल। मंगलवार सुबह केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों को तीन दिन के भीतर की गई कार्रवाई और प्रस्तावित सुधारों की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने होंगे। संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, अनधिकृत कट, प्रवेश मार्ग समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
ढाबों-दुकानों के बिजली कनेक्शन जांचे जाएंगे
केएमपी- केजीपी रोड कॉरिडोर में संचालित ढाबों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली व्यवस्था की भी जांच होगी। डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता, पलवल को इन प्रतिष्ठानों का सर्वे कर बिजली कनेक्शनों की वैधता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों के विपरीत पाए जाने वाले कनेक्शनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शराब ठेकों की जांच कर रिपोर्ट देगा आबकारी विभाग
उपायुक्त ने आबकारी एवं कराधान विभाग को केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे के आसपास संचालित शराब ठेकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विभाग को ठेकों के लाइसेंस, निर्धारित स्थान और संचालन से जुड़े नियमों का सत्यापन करने के साथ जांच की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ढाबों-दुकानों के निर्माण की वैधता जांचेगा नगर योजनाकार विभाग
उपायुक्त ने जिला नगर योजनाकार विभाग को केएमपी-केजीपी कॉरिडोर में स्थित ढाबों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों की आवश्यक अनुमतियां, निर्माण की वैधता, सीएलयू और अन्य नियमों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सड़क के अधिकार क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण व अनधिकृत निर्माण की स्थिति की भी जांच होगी।
अनधिकृत कट और संरचनाओं की पहचान करेगा केएमपी
उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने केएमपी- केजीपी एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबंधित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एक्सप्रेस-वे और उसके आसपास बने अनधिकृत कट, प्रवेश मार्ग, सीढ़ियां, अप्रोच और अन्य संरचनाओं की पहचान की जाएगी। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे के राइट ऑफ वे को प्रभावित करने वाले अनधिकृत साइन बोर्ड, होर्डिंग, विज्ञापन, पोल और एलईडी लाइट की भी जांच होगी। सड़क सुरक्षा में बाधा बनने वाले अतिक्रमण और अनधिकृत संरचनाओं को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करेगा ट्रैफिक पुलिस विभाग
उपायुक्त ने डीएसपी ट्रैफिक, पलवल को केएमपी केजीपी रोड कॉरिडोर के संवेदनशील और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अनधिकृत ठहराव, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार के सुझाव भी तैयार किए जाएंगे।
केएमपी पर खड़े ट्रक से टकराई थी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप
कुंडली-मानेसर-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
वर्जन
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। इसके अलावा हादसे वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। -हरिकिशन, सदर थाना प्रभारी
केएमपी व केजीपी पर सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से मौके पर जाकर कमियों की जांच करें और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें। सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी होगी। -डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, डीसी