फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Illegal constructions collapsed in three colonies

तीन कॉलोनियों में अवैध निर्माण किए धराशायी

Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal constructions collapsed in three colonies
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा अर्बन एरिया पृथला सीमा के अंतर्गत गांव हरफली, गदपुरी और बघौला में अवैध रूप से काटी जा रही तीन कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। विभाग ने जेसीबी मशीन की सहायता से कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को धराशायी कर दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हरफली, बघौला व गदपूरी में पांच से सात एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। उन्होंने कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए कच्चे-पक्के रास्तों, 10 डीपीसी, पांच बाउंड्रीवाल, तीन निर्माणाधीन मकान तोड़े गए। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की खरीद हेतु प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं तथा किसी भी तरह की खरीद फरोख्त न करेें। कोई अवैध निर्माण न करें, क्योंकि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी। अवैध कॉलोनी काटने वाले को नहीं बख्शा जाएगा। कॉलोनियां काटने वाले डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पलवल में करीब 400 अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, जिनमें से 250 के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाकी के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed