फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Illegal bike rickshaws are prevalent in the city due to police negligence

Palwal News: जन्मजात रोगों से ग्रस्त बच्चों को स्वस्थ करने के लिए दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal bike rickshaws are prevalent in the city due to police negligence
आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. विदुषी ने कर्मचारियों को दी क्लब फुट की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में जन्मजात रोगों से ग्रस्त बच्चों को स्वस्थ करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति सिंघल के नेतृत्व में लगाया गया। शिविर में आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. विदुषी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि क्लब फुट पैरों की बनावट की ऐसी जन्मजात विकृति है, जिसमें बच्चे के पैर का पंजा अंदर की तरफ मुड़ा हुआ होता है। खड़े होने व चलने पर पंजे का बाहरी हिस्सा जमीन से सटा रहता है। क्लब फुट से ग्रस्त बच्चे का यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो ऐसे बच्चे को चलने फिरने, खेलने-कूदने व दौड़ लगाने में कठिनाई होती है व किसी भी शारीरिक कार्य करने में असमर्थ रहता है। उन्होंने सामान्य नवजात शिशु को लेकर तुलनात्मक सामान्य और असामान्य पैर के पंजों में अंतर स्पष्ट कर प्रशिक्षण दिया। डॉ. विदुषी ने बताया कि क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल के डीईआईसी सेंटर में रेफर कर इलाज करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि एनीमिया से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रथम तीन माह फोलिक एसिड की गोलियां और तीन से नौ माह तक आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट का सेवन करना चाहिए, ताकि क्लब फुट, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात हृदय रोग, अंधापन, बहरापन आदि जन्मजात रोगों से ग्रस्त बच्चे पैदा ना हों। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. कुलदीप, डॉ. अरुणा, डॉ. पिंकी त्रिपाठी, डॉ. किरण पाल, डॉ. राजू मिश्रा, डॉ. दीपक, मोनिका, शीतल, एएनएम राधा और राजेश मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed