Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Iflu patients started increasing after flood

Palwal News: होडल और हसनपुर में फैला आंखों का रोग, बढ़े मरीज

Wed, 19 Jul 2023 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 19 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Iflu patients started increasing after flood
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। बारिश और यमुना नदी में बाढ़ के चलते होडल व हसनपुर में कई बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। खांसी, जुकाम, डायरिया की बीमारी के साथ सरकारी अस्पतालों में इन दिनों आई फ्लू के मामले पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में मौसम के बदलते ही आई फ्लू से पीड़ित लोगों की बाढ़ सी आ गई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और सरकारी अस्पताल में आई फ्लू की दवाई गायब हो गई है। अस्पताल के डॉक्टर इस तरह की बीमारियों का मुख्य कारण संक्रमण बताकर आंखों को ठंडे पानी से धोने की सलाह दे रहे।

मंगलवार को शहर के उपमंडल नागरिक अस्पताल में कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आई फ्लू के मरीज शहर के अलावा आस-पास के गांव में पीड़ित बताए गए है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में तैनात डॉ. मनोज कुमार व नेत्र सहायक तिलकराज ने बताया कि आंखों की इस बीमारी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है और वह है सावधानी। उपचार से आई फ्लू की तीव्रता को तो कम किया जा सकता है। दवा डालने का फायदा यह होता है कि इससे आंखों में दर्द कम हो जाता है और दूसरा इंफेक्शन फैलने की आशंका भी नहीं रहती, लेकिन ऐसा कोई उपचार नहीं है। जिससे आई फ्लू को समय से पहले ठीक किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह रोग एक रोगी से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। बच्चों में यह संक्रमण तेजी से फैलता है। उनमें इस बीमारी की स्थिति में श्वास संबंधी समस्या देखने को भी मिल सकती है। जो लोग लैंस इस्तेमाल करते हैं, उन्हें लक्षण दिखाई देने पर बगैर देरी के लैंस निकाल लेना चाहिए। यदि संभव हो तो उन लैंस का दोबारा प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी अधिक होने पर यह वायरस सक्रिय हो जाता है
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे रोगी

बारिश के बाद आई फ्लू की जो बीमारी फैलती है, उसे चिकित्सीय भाषा में कंजक्टिवाइटिस कहते हैं। आंखों की निचली व ऊपरी पलकों की बाहरी परत को कंजेक्टिवा कहते हैं। इसमें वायरल, बैक्टीरियल व एलर्जिक संक्रमण कंजक्टिवाइटिस कहलाता है। इसमें आंखें लाल-लाल हो जाती हैं। उनमें जलन होती है। आंखों से चिपचिपे द्रव्य का निकलना व आई लैश जुड़ने को एलर्जिक संक्रमण माना जाता है। इसकी शुरुआत खारिश से होती है। आंखों से पानी भी निकलता है और दर्द भी होता है। यह छूने से फैलने वाला रोग है इसलिए संक्रामक भी है। यह संक्रमण 4 से 5 दिन में ठीक हो जाता है। इसके बावजूद, लालिमा बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूट कंजक्टिवाइटिस के लक्षण

डॉक्टरों की माने तो यह रोग की वह अवस्था होती है जिसमें आंख का सफेद हिस्सा पूरी तरह से लाल हो जाता है। इस अवस्था में काफी ध्यान देने और विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराने की जरूरत होती है। इस स्थिति में रोगी को आंखों में बहुत दर्द होता है और बेचैनी व चुभन महसूस होती है। नींद से उठने पर दोनों पलकों का आपस में चिपक जाना, सिर दर्द होना, आंखों में दर्द और जलन होना, आंखों में बार-बार कीच आना, पलकों पर अधिक सूजन होना, आंखों में लाली, चुभन और खुजली होना, रोशनी सहन न कर पाना आदि।

बचाव के उपाय

फिजीशियन डॉ. पंकज ने आई फ्लू को लेकर बताया कि आंखों को धुआं, धूल, वर्षा के मौसम की तीखी धूप और तेज हवा से बचाएं। ठंडे गुलाब जल को रुई के फोहे में लेकर आंखों पर रखें। हालांकि गुलाब जल या अन्य किसी देशी इलाज से पहले डॉक्टर से संपर्क करना अच्छा रहता है। आंखों में नमी बनी रहने दें, धूप का चश्मा भी पहनें। रोशनी से बचकर रहें। टीवी न देखें, अधिक देर तक पत्र-पत्रिकाएं न पढ़ें, धूप में न टहलें। आंखों को हाथों से मसले नहीं अन्यथा उनमें लाली ज्यादा उभरने लगेगी। इस्तेमाल हुआ तौलिया, साबुन व आई ड्रॉप अलग रखें। कॉन्टैक्ट लैंस वाले अधिक सावधान रहें। आंखों को रगड़े नहीं। स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed