फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If you did not give money to drink alcohol, then the wife was burnt by sprinkling oil.

शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी को तेल छिड़क कर जलाया

Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you did not give money to drink alcohol, then the wife was burnt by sprinkling oil.
पलवल। गदपुरी थाना अंतर्गत पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आरोपी पति ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे, पत्नी ने मना किया तो बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़क दिया और आग लगा दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति, ससुर व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विकास के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के छाता निवासी दुर्गा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी कुसुम की शादी करीब आठ वर्ष पहले गांव जनौलली निवासी मुकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही कुसुम का पति मुकेश उसे प्रताड़ित करता था और बार-बार शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करता था। कई बार गांव जनौली जाकर उन्होंने मुकेश के समझाने का प्रयास किया, परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बीती 28 मार्च को मुकेश ने कुसुम से शराब के लिए रुपये मांगे। कुसुम ने रुपये देने से मना किया तो बाइक से पेट्रोल निकालकर कुसुम के ऊपर छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने से कुसुम बुरी तरह से झुलस गई। घायलावस्था में कुसुम को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना में मुकेश, उसका पिता श्याम और उसका चचेरा भाई कृष्णा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed