फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If the server is down, then make an OPD slip by hand

सर्वर डाउन है तो हाथ से बना दें ओपीडी की पर्ची

Thu, 12 Aug 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
If the server is down, then make an OPD slip by hand
सर्वर डाउन होने के कारण डॉक्टर को दिखाने के लिए एक्सरे का मोबाइल पर फोटो लेते हुए - फोटो : Palwal
पलवल (कपिल शर्मा)। भैया सर्वर कब तक ठीक हो जाएगा। सर्वर डाउन है तो हाथ से ही पर्ची बना दो। डॉक्टर अपनी सीट से उठ जाएंगे। यह कहना था जिला नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला मरीजों का। वे ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए सुबह से लाइनों में लगी थीं। ऐसे में आधे से ज्यादा लोग बिना डॉक्टर को दिखाए ही वापस चले गए।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने के कारण एक्सरे रिपोर्ट भी डॉक्टरों तक आनलॉइन नहीं पहुंच पा रही थी। जिस कारण एक्सरे तकनीशियनों को मरीजों के मोबाइल पर ही फोटो खींचकर दिए जा रहे थे। जिला नागरिक अस्पताल में ये समस्या आम हो गई है। पिछले दो महीने से यह दिक्कत चल रही है। कोरोना महामारी के बाद से शुरू की गई ओपीडी के बाद से सर्वर नहीं चल रहा है। एक दो दिन चलता है तो वह भी आधा या एक घंटा ही चलता है तथा फिर से बंद हो जाता है। इस कारण मरीजों को रोजाना अस्पताल में दिक्कत आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जबकि पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में बुखार-खांसी जुकाम के काफी रोगी आ रहे हैं। यही हाल अल्ट्रासाउंड कराने वालों का है। (संवाद)
विज्ञापन

तीन-तीन घंटे तक लगे रहे लाइनों में
ओपीडी की पर्ची कटवाने वाले मरीज व उनके परिजन ओपीडी खिड़की पर तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगे रहे। जिनकी हाथ से पर्ची कट गई, उनका भी डॉक्टरों को दिखाने का नंबर नहीं आया। क्योंकि जब तक उनकी पर्ची बनी डॉक्टर ड्यूटी खत्म कर जा चुके थे। इससे मरीजों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार-खांसी व जुकाम से पीड़ित हैं ज्यादा
जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बड़े ही नहीं बच्चे भी आ रहे हैं। मरीजों में सर्वाधिक संख्या बच्चों की है। प्रतिदिन 50 से 70 बच्चे अस्पताल में डॉक्टर के पास आ रहे हैं, लेकिन उनमें से सर्वर डाउन होने के कारण पर्चियां न बन पाने पर आधे ही डॉक्टर को दिखा पाते हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को भी बाल रोग विशेषज्ञ ने करीब 50 बच्चों की जांच की।
पोस्ट कोविड : दिमागी परेशानी के मरीज आ रहे
कोरोना संक्रमण ठीक होने बाद दिमागी रूप से परेशान मरीज ज्यादा अस्पताल में पहुंच रहे हैं। उनमें से भी आधे ही डॉक्टर को दिखा पाते हैं। हालांकि, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह दोपहर दो बजे तक ऐसे लोगों की जांच कर रहे हैं। फिर भी काफी मरीज पर्ची न बन पाने के कारण लौट जाते हैं।
अस्पताल में पिछले कुछ समय से खांसी, जुकाम व बुखार से परेशान होकर लोग आ रहे हैं। उनका पूरा इलाज किया जा रहा है तथा उनके परिजनों को उनके बचाव की सलाह दी जा रही है।

-डॉ. दिव्या अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ
अस्पताल में सर्वर डाउन की समस्या है, मेरी जानकारी में है। इस बारे में विभाग को लिखा है तथा प्रयास है कि जल्द समस्या दूर करा दी जाएगी। उसके बावजूद अस्पताल के चिकित्सक अपना पूरा समय मरीजों को देखने में लगा रहे हैं। मैं खुद दोपहर दो बजे तक कोरोना से ठीक हुए जिन मरीजों को दिमागी तौर पर परेशानी बन रही है, उन्हें देख रहा हूं तथा सलाह दे रहा हूं।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन-नागरिक अस्पताल, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed