फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If grades are not filled online, schools will be fined up to Rs 5,000.

Palwal News: ऑनलाइन ग्रेड नहीं भरे तो स्कूलों पर पांच हजार तक लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
If grades are not filled online, schools will be fined up to Rs 5,000.
बोर्ड ने जारी किए निर्देश, कहा- 20 फरवरी तक कर दें अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। विद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन (आईए), सामान्य जागरूकता और जीवन कौशल ग्रेड (जीएलएस) और सह-पाठ्यचर्या गतिविधि के ग्रेड और अंक ग्रेडिंग बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिये 20 फरवरी तक ऑनलाइन भरने होंगे। ऐसा नहीं करने पर विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5 हजार रुपये के जुर्माने के साथ 21 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।


हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 के लिए सह-पाठयक्रम गतिविधि ग्रेडिंग अंक की वेबसाइट सोमवार से लाइव हो गई है। प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी तक करवाया जाएगा। स्कूलों को आईए के अंक, जीएलएस और सह-पाठ्यचर्या गतिविधि के ग्रेड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करते हुए 20 फरवरी तक ऑनलाइन भरना होगा। जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक ग्रेड नहीं भरेंगे तो ऐसे विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5 हजार रुपये जुर्माने के साथ 21 से 23 फरवरी तक अंक अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने कहा कि संबंधित विद्यालय के मुखियाओं को समय रहते अंक अपलोड करना होगा। इसके बाद किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे। हरियाणा बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय मुखिया यह सूचना उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें कि जिन परीक्षार्थियों का चयन राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हुआ है। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में किसी विषयों की परीक्षाओं में अपीयर नहीं हो सकते हैं तो ऐसे परीक्षार्थियों की सूची संबंधित विद्यालय साक्ष्यों सहित बोर्ड कार्यालय में परीक्षाओं के आरंभ होने से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करवाए दें, ताकि उनकी दोबारा परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारी तरफ से बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाई जा रही है। इसके लिए शिक्षक दिन-रात मेहनत भी कर रहे हैं। समय पर ग्रेडिंग के अंक अपलोड किए जाएं इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। -अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed