फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband arrested in case of death of married woman under suspicious circumstances

Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in case of death of married woman under suspicious circumstances
-मृतका के भाई ने पति समेत पांच को दहेज हत्या आरोप में कराया था नामजद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। कस्बा हसनपुर क्षेत्र गांव कुशक में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। थाना हसनपुर पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया हैं। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड की मांग की हैं।
नांगलोई, नई दिल्ली निवासी वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी दी बहन चंचल व प्राची की शादी दिसंबर 2022 में गांव कुशक निवासी बलवंत व कर्मबीर के साथ हुई थी। चंचल का एक साल का बेटा है। शादी के बाद से ही ससुर बिरेंद्र, सास देवश्री, ननद मौसम और पति बलवंत व देवर कर्मबीर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी और नकद राशि की मांग करते थे। चंचल ने इस बारे में अपने पिता को इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों का रवैया नहीं बदला।
विज्ञापन

सात अप्रैल को चंचल ने अपनी ताई को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसे गालियां देते हैं और परेशान करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते है, इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर घर में डाल दिया ।बाद में उसके भाई ने फोन किया तो वह चिल्लाने लगी फिर फोन बंद हो गया। बाद चंचल के ससुर बिरेंद्र ने उसके पिता को फोन कर कहा कि चंचल की हालत खराब हैं। जब वह पलवल अस्पताल में पहुंचे तो महिला चंचल बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर थी ।बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित सास ,ससुर, ननद व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति बलवंत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed