फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hurt by the threat of kidnapping, the student hanged her life, case against five

Palwal News: अपहरण की धमकी से आहत छात्रा ने फांसी लगा दी जान, पांच पर केस

Thu, 23 Mar 2023 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hurt by the threat of kidnapping, the student hanged her life, case against five
23श्चड्डद्यश्च1- पलवल अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन।
विज्ञापन

23श्चड्डद्यश्च2- मृतक छात्रा भावना का फाइल फोटो।
-----
छात्रा के भाई के साथ हुआ था आरोपियों का झगड़ा, घर में घुसकर दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। युवक के साथ झगड़ा कर कॉलेज जाते समय बहन के अपहरण की धमकी दी। धमकी से आहत बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले छात्रा के भाई के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक की मां व बहन को धमकी दी थी। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पांच नामजद युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार, हरी नगर निवासी कमल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। उसकी पुत्री भावना औरंगाबाद स्थित कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई करती थी। उसका बेटा वरुण सत्या कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा है। बीती 21 मार्च मंगलवार की शाम को उसके बेटे वरुण का कॉलोनी निवासी माही, जतिन, दीपांशु व न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी विपिन व शिवा से झगड़ा हो गया। इसी बात की रंजिश रखते हुए दीपांशु, माही व जतिन उनके घर में घुस आए और उसकी पत्नी तारावती व बेटी भावना के साथ झगड़ा करते हुए गाली-गलौज की। जाते-जाते आरोपियों ने उसकी बेटी भावना को कॉलेज जाते समय उठवा लेने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता कमल के अनुसार, आरोपी बदमाश किस्म के हैं। युवकों की धमकी से उनकी बेटी बुरी तरह से डर गई। धमकी से आहत होकर बुधवार दोपहर को उसकी बेटी ने पंखे में चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डीएसपी विजयपाल के अनुसार, शिकायत के आधार पर पांच नामजद युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed