{"_id":"68924112bffeb26c6f0be1fb","slug":"hr-head-of-japanese-company-attacked-palwal-news-c-24-1-gr11004-116827-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जापानी कंपनी के एचआर हेड पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जापानी कंपनी के एचआर हेड पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 05 Aug 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना गदपुरी क्षेत्र में एक जापानी कंपनी डेकी के एचआर हेड राकेश जौहरी पर देवली रोड पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने डंडे और रोड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला सोमवार चार अगस्त को साढ़े छह बजे के आसपास किया गया था। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल फरीदाबाद की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने इसकी जानकारी जापान मुख्यालय को दी है।बघौला चौकी इंचार्ज परवीन ने मौके का निरीक्षण कर घटनास्थल से डंडे और लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।