फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hotel worker injured in vehicle collision dies

Palwal News: वाहन की टक्कर से घायल होटल कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hotel worker injured in vehicle collision dies
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित मुंडकटी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक होटल कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार गांव सराय निवासी साद खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनएच-19 पर सरपंच ढाबा नाम से होटल संचालित करते हैं। उनके यहां दल बहादुर पिछले काफी समय से कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। सोमवार की रात करीब 9:40 बजे मुंडकटी चौक के पास नेशनल हाईवे पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने दल बहादुर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत होडल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की और कच्चा प्लास्टर कर घर भेज दिया। अगले दिन मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दल बहादुर की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article