{"_id":"6102ea158ebc3e0942281e96","slug":"hostage-gang-rape-palwal-news-noi5964648112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। उपमंडल के गांव से संदिग्ध हालत में लापता हुई विवाहिता पुलिस को मिल गई है। उसे अदालत में पेश किया गया। पीड़िता ने बयान दिया है कि 23 जुलाई की रात को कुर्थला गांव के जंगल में बंधक बनाकर तीन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती का मेडिकल करा दिया गया है। पति समेत तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराएं केस में जोड़ दी गई हैं। विवाहिता के साथ कुर्थला गांव के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में पीड़िता के पति एवं अन्य निकट संबंधी भी हैं। इस संदर्भ में पीड़िता के भाई ने हथीन थाना में 25 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराकर महिला की खोज की गुहार लगाई थी। पीड़िता जोकि बहीन थाना क्षेत्र की निवासी है, उसका विवाह थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था।
पति ने दूसरी शादी भी कर ली थी। वह अपने मायके में रह रही थी। भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पीड़िता को उसके पति ने ससुराल में बुला लिया था। उसके बाद वह अचानक लापता हो गई। अब पुलिस को मिलने के बाद उसके बयान कराए गए हैं। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।