फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hospital examining fetus busted

Palwal News: भ्रूण की जांच करने वाले अस्पताल का भंडाफोड़

Sat, 16 Sep 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hospital examining fetus busted
16पीएएलपी10- अलीगढ़ स्थित अनीता नर्सिंग होम, जहां भ्रूण जांच की जाती है।
विज्ञापन

16पीएएलपी11- अस्पताल के अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन को जांच करती हुई टीम।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलीगढ़ स्थित अनीता नर्सिंग होम पर छापा मारकर मामले का किया खुलासा
आरोपी डॉक्टर सहित पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। 30 हजार रुपये में गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करने वाले अस्पताल का जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित अनीता नर्सिंग होम पर छापा मारकर मामले का खुलासा किया है। टीम ने अपना एक नकली ग्राहक अस्पताल में भ्रूण जांच कराने के लिए भेजा। अस्पताल की डॉक्टर ने लड़का होना बताया। टीम ने मामले की शिकायत अलीगढ़ पुलिस को दी, परंतु उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया और सहयोग नहीं किया। पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना पुलिस पलवल ने आरोपी डॉक्टर सहित पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीएनडीटी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण ने बताया कि जिला सिविल सर्जन को शिकायत मिली थी कि यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित अनीता नर्सिंग होम पर प्रसव से पूर्व लिंग जांच का कार्य किया जाता है। सिविल सर्जन द्वारा मामले में टीम गठित कर अलीगढ़ भेजी। टीम में एक नकली ग्राहक को शामिल किया गया। ग्राहक द्वारा लिंग जांच करवाने वाले दलाल राजेश व विनीत से संपर्क किया और 30 हजार रुपये में बात तय कर ली। दलाल ग्राहक को अलीगढ़ स्थित अनीता नर्सिंग होम पर ले गया। जहां अस्पताल में डॉ. अनीता मलिक ने ग्राहक का अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लड़का होने की बात कही। ग्राहक के बाहर आते ही उसके इशारे पर अस्पताल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अस्पताल में लिंग जांच करने की बात सच मिली। टीम ने मौके पर दलाल राजेश को काबू कर उसके कब्जे से साढे़ 15 हजार रुपये बरामद कर लिए, जबकि बाकी रुपयों को उसका साथी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
टीम ने मामले की शिकायत अलीगढ़ पुलिस को दी, परंतु उन्होंने अस्पताल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर कोई सहयोग नहीं किया, जिसका फायदा उठाकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित होने पर टीम पलवल लौट आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलवल आकर थाना पलवल में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. अनीता मलिक, स्टाफ नर्स उमा, विनीत, राजेश ताजपुर व अमित खिलाफ पीएनडीटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण ने बताया कि अलीगढ़ में भ्रूण जांच का धंधा लंबे समय से किया जा रहा है। दलालों के माध्यम से अन्य शहरों व राज्यों से गर्भवती महिलाओं को लाकर भ्रूण जांच कराने का कार्य किया जाता है। इसमें अस्पताल के डॉक्टर से लेकर स्टाफ व दलालों की मिलीभगत रहती है। पुलिस द्वारा सहयोग न करने पर उनकी संलिप्तता पर भी सवार खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed