{"_id":"6161cd668ebc3e959e6fc2c2","slug":"horticulture-insurance-to-cover-crop-loss-palwal-news-noi609539077","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नुकसान भरपाई के लिए बागवानी बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल नुकसान भरपाई के लिए बागवानी बीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि फसल विविधीकरण के तहत लगाई गई बागवानी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी बीमा योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्पादक का ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। यह योजना किसानों को सब्जियों, फलों व मसालों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जोखिम से मुक्त कर उनकी लागत की भरपाई करने में कारगर साबित होगी। इस योजना के तहत 21 सब्जियों, फलों और मसालों की फसलों को सुरक्षा कवर उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला बागवानी अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी अब्दुल रज्जाक ने बताया कि इस योजना के तहत बागवानी फसलों जैसे सब्जियों में टमाटर, प्याज, आलू, फूल गोभी, मटर, गाजर, भिंडी, घीया, करेला, बैंगन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, व मूली, वहीं फलों की फसलों में आम, किन्नू, बेर व अमरुद सहित मसालों में हल्दी व लहसुन की फसलों को योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। योजना के अंतर्गत सब्जियों व मसालों पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ का बीमा कवर किया जाएगा, जिसके लिए किसान को 750 रुपये प्रति एकड़ भुगतान करना होगा।