फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Holi festival enhances mutual brotherhood and social harmony: Moolchand

आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बढ़ाता है होली का पर्व : मूलचंद

Sun, 21 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Holi festival enhances mutual brotherhood and social harmony: Moolchand
पलवल। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि होली का पर्व ब्रज का विशेष पर्व है। यह आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बढ़ाता है। इस तरह के कार्यक्रमों से लोग एक दूसरे से मिलकर आपसी वैरभाव को भी मिटा सकते हैं। उन्होंने रविवार को संजीव वैदिक विचार मंच के बैनर तले गांव कुसलीपुर स्थित कौशिक गार्डन में आयोजित होली मंगल मिलन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर गांव भनकपुर, कौंडल, धतीर व औरंगाबाद की चौपई पार्टियों ने ब्रज के रसिया प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि ब्रज की चौपाई में जिस तरह से देश की एकता-अखंडता व इतिहास को दर्शाया जाता है, वह बेहद जरूरी है। बच्चों में अच्छे संस्कार भी जरूरी है। ब्रज की चौपाई व संस्कृति दर्शाने वाले कार्यक्रम होने चाहिए। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि जीते-जीते तो हर कोई साथ निभाता है। मरने के बाद भी किसी को याद करना उसके साथ सच्ची दोस्ती है। दोस्ती का धर्म भी यही है कि इंसान को अपने साथी को उनके न रहने पर भी याद किया जाए। आज के समय में भारतीय संस्कृति को होली जैसे पर्व जिंदा रखे हुए हैं। इस मौके पर पलवल विधायक दीपक मंगला, हथीन विधायक प्रवीण डागर, होडल विधायक जगदीश नायर, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष धर्म चंद सिहौल, पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज, जिला भाजपा के अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवांश गौड़, कांग्रेस नेत्री सविता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed