फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   highway bogged down in traffic jam

पुलिसकर्मियों की हरकत से हाईवे पर लगा जाम

Thu, 28 Apr 2016 05:44 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 28 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
highway bogged down in traffic jam
15 अप्रैल से ट्रायल - फोटो : Demo

ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बस के टायर में सुआं मारकर अलावलपुर चौक पर पंचर कर दिया। उन्होंने बस के चालक व परिचालक के साथ बदसलूकी भी की।  इससे गुस्साए बस चालक-परिचालक बस को सड़क पर छोड़कर चले गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। 

विज्ञापन


  लगभग एक घंटे तक बस रास्ते में ही खड़ी रही। इससे बस में सवार यात्रियों का भरी दोपहरी में गर्मी से बुरा हाल रहा। हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में बस स्टैंड की वर्कशॉप से मिस्त्री भेजकर बस का टायर बदलवाया गया। घटना से रोडवेज कर्मचारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस दिल्ली से मथुरा जा रही थी। बस स्टैंड के डिपो इंचार्ज पलटूराम के अनुसार बस पर राजवीर सौरोत चालक व वीरेंद्र रावत बतौर परिचालक थे। जब बस पलवल के अलावलपुर चौक पर पहुंची तो जाम लगा मिला। अलावलपुर चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, बस भी उसी के बीच में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने बस के अगले टायर में सुआं (सुम्मी) मारकर पंचर कर दिया और चालक व परिचालक के साथ बदसलूकी की। घटना की सूचना पलवल बस स्टैंड के अधिकारियों को दी गई, जहां वर्कशॉप से मिस्त्री भेजकर बस के टायर को बदलकर बस को अगले गंतव्य की ओर रवाना किया गया।



इस मामले में एसपी राजेश दुग्गल का कहना है कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नही मिली है। ऐसा कोई मामला हुआ तो उसकी जानकारी ली जाएगी। यदि कोई दोषी हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed