फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   High school students do not know the national anthem

हाई स्कूल के छात्र नहीं जानते राष्ट्रीय गान

Tue, 09 Aug 2016 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Tue, 09 Aug 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
 High school students do not know the national anthem
तिरंगा फहराया गया - फोटो : file photo

खंड के गांव रूपडाका के राजकीय हाई स्कूल के अधिकांश छात्र राष्ट्रीय गान नहीं जानते। हालात यह हैं कि विद्यालय में पढ़ने वाले 600 छात्रों में से मात्र 25-30 छात्र ही राष्ट्रीय गान से परिचित हैं और जानते हैं। 

विज्ञापन


गांव के सरपंच एवं सेना से रिटायर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि गांव के विद्यालय में जो टीचर हैं वे शैक्षणिक गतिविधियों के बजाय अन्य प्रशासनिक कामों में ही व्यस्त रहते हैं। गांव के 600 छात्रों के लिए मात्र तीन अध्यापक हैं, जिनमें से एक टीचर गेस्ट टीचर है तथा एक टीचर के पास कार्यकारी मुख्याध्यापक का चार्ज है। इस कारण उसे भी प्रशासनिक कामों में ही लगा रहना पड़ता है। 
विज्ञापन


600 बच्चों की शिक्षा के लिए मात्र एक रेगुलर टीचर है। स्टाफ के अभाव के चलते प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना भी नहीं होती। इस कारण अधिकांश बच्चे राष्ट्रीय गान नहीं जानते। गांव के समाजसेवी जमील ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान भी तथा वर्तमान सरकार के दौरान में भी कई बार सरकार को स्टकी कमी के बारे में सूचित किया जा चुका है, परंतु अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के मूल निवासी एवं अखिल भारतीय शहीदाने मेवात सभा के अध्यक्ष सरफुद्दीन मेवाती का कहना है कि जिस स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय गान गाना नहीं जानते वहां पढ़ाई की क्या व्यवस्था होगी? उन्होंने मांग की है कि स्कूल में स्टाफ की पूर्ति जल्द से जल्द की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed