{"_id":"586a3fdd4f1c1b4d5615852b","slug":"help-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नेकी की दीवार’ से मिलेगी गरीबों को मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नेकी की दीवार’ से मिलेगी गरीबों को मदद
palwal
Updated Mon, 02 Jan 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारीगण कपड़े वितरित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से नए साल के अवसर पर महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन के सामने रविवार को (नेकी की दीवार ) कार्यक्रम की शुरूआत की गई। नेकी की दीवार के पास सक्षम लोग नए व पुराने गर्म कपडे़ के अलावा जूते, रजाई, दस्ताने व सर्दी से बचाव का अन्य सामान दे सकते हैं। यहां से गरीब लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
पलवल जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। नेकी की दीवार की स्थापना महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र के सामने की गई है। जल्द ही नेकी की दीवार बस स्टैंड, कमेटी चौक पर भी की जाएगी।
विज्ञापन
भविष्य में यह केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पलवल में नेकी की दीवार की आवश्यकता की कमी काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। लोग गर्म कपडे़ दान देने के लिए इधर-उधर भटकते रहते थे। जिला प्रशासन ने लोगों की इस भावना को ध्यान में रखकर नेकी की दीवार की स्थापना करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि नेकी की दीवार की स्थापना से उन लोगों को लाभ होगा, जो अभावग्रस्त हैं। ऐसे लोगों के लिए वहां से गर्म कपडे़ उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों के सहयोग से लोगों की ही मदद की जाएगी।