फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Heated argument between BJP MLA and workers on development works

Palwal News: विकास कार्यों पर भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

Mon, 15 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 15 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heated argument between BJP MLA and workers on development works
होडल। लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े की बैठक में विकास कार्यों को लेकर भाजपा विधायक हरेंद्र रामरतन और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतबीर नागर ने क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन से हसनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की, तो विधायक ने मंच से नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगा दी। विधायक के ऐसा करने पर सतबीर नागर ने भी बहस शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रकार का रवैया उचित नहीं है। सतबीर के समर्थन में कई कार्यकर्ता उतर आए।
विज्ञापन

विधायक और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी देख अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समझाकर किसी तरह माहौल ठीक किया। सतबीर नागर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर वे प्रदेश व केंद्रीय संगठन के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर संगठन के कई नेताओं ने विधायक से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलवाने पर भी रोष
कुछ दिन पहले विधायक हरेंद्र रामरतन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास ‘संत कबीर कुटीर’ ले जाकर मिलवाने की चर्चा भाजपा कार्यकर्ताओं में तेजी से फैल रही है। इसे लेकर कार्यकर्ता आपस में प्रदेश व केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की योजना बना रहे हैं। इस घटना से भी कार्यकर्ताओं में विधायक के प्रति रोष व्याप्त है।
-------------


विधायक ने बताया परिवार का मुद्दा

विधायक हरेंद्र रामरतन ने सेवा पखवाड़े की बैठक के दौरान हुई बहस की घटना को परिवार का मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि बड़े परिवारों में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed