फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Heat is taking a toll on health, patients increase in hospitals

सेहत पर भारी पड़ रही गर्मी, अस्पतालों में बढ़े रोगी

Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Heat is taking a toll on health, patients increase in hospitals
पलवल। सूरज निकलने पर जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे ही लोगों को परेशानी होने लगती है। पिछले एक महीने से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहे तापमान के कारण जिले में उल्टी, दस्त, बुखार, शरीर तथा आंखों में एलर्जी के रोगी बढ़ने लगे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले तक ओपीडी में करीब 100 मरीज आते थे, अब लगभग 500 आते हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। सुबह 10 बजे के बाद घर से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार को भी 44 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गर्म हवाएं 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं। सुबह 7 बजे भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, सूर्य देव की तपिश बढ़ती गई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे मरीज
जिला नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही शरीर तथा आंखों में एलर्जी, बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज पहुंचने लगे थे। डॉक्टरों ने उनकी जांच कर दवाएं दीं तथा जिन्हें भर्ती करने की जरूरत पड़ी, उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया। अस्पताल में भी मरीज गर्मी से बचने के लिए पानी और जूस पीते हुए दिखे। वहीं, काम के कारण घरों से बाहर निकले लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कभी पेड़ों के नीचे खड़े होते दिखाई दिए तो कभी सिर पर पानी डालकर गर्मी भगाने का प्रयास करते नजर आए। इतना ही नहीं ठंडे पेय पदार्थ बेचने वालों के यहां भी खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने लोगों को बुजुर्गों और बच्चों का ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी है। इस मौसम में डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। दिनभर में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं। पानी पीने में लापरवाही न बरतें, क्योंकि इस मौसम में शरीर का पानी पसीने के जरिए बह जाता है। नाश्ते में जूस को जरूर शामिल करें। इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है। हल्के कपड़े पहनने चाहिए। आंखों में एलर्जी, कंजेक्टिवाइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है। आंखों को ठंडे पानी से थोड़े अंतराल के बाद धोते रहें। इससे आंखों का सूखापन दूर रहता है। विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर फलों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। अगर बाहर निकलें तो चश्मा पहनकर ही निकलें। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में पसीना अधिक आता है। ऐसे में कीटनाशक साबुन से स्नान करें। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed