फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Heart center did not start even after three years

तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ हार्ट सेंटर

Mon, 04 Jan 2021 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Heart center did not start even after three years
पलवल (अनूप पाराशर)। फरीदाबाद की तर्ज पर तीन साल पहले जिला नागरिक अस्पताल में हार्ट सेंटर शुरू करने की योजना तो बनी, लेकिन आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। आज भी जिले के लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अब इस योजना के बारे में सही ढंग से कुछ नहीं बता पाते हैं।
विज्ञापन

15 लाख के करीब आबादी वाले पलवल जिले में न तो सरकारी स्तर पर और न ही निजी स्तर पर कोई हार्ट सेंटर है। जिसके चलते हृदय रोगियों को फरीदाबाद जाकर इलाज कराना मजबूरी है। पिछले कई वर्षों से यहां हार्ट सेंटर खोले जाने की मांग चल रही है। वर्ष 2008 में जब पलवल जिला बनाया गया व नागरिक अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई गई, तो यह मांग और जोर से उठी। 2017 में जिला नागरिक अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर हार्ट सेंटर खोलने की योजना तैयार हुई। इसका खाका तैयार करने के साथ ही सेंटर खोलने वाली कंपनी मैडीटिना ने सरकार से अनुबंध होते ही नागरिक अस्पताल का जायजा लिया। कंपनी के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कालरा, तत्कालीन फरीदाबाद के सीएमओ डॉ. बीर सिंह सहरावत और पलवल के सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय माम व तकनीकी कमेटी के हेड मानसिंह ने दौरा कर हार्ट सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी थी।
विज्ञापन

6 हजार वर्ग फीट जगह का हुआ था चयन
हार्ट सेंटर बनाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर कैथलेब डालने के लिए 6 हजार वर्ग फीट जगह का चयन किया गया था। सारी प्रक्रिया पूरी कर मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भी भिजवा दी गई। उस समय दावा किया गया था कि छह माह के अंदर सेंटर शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी भी दे दी गई थी। इसमें 5 बेड का आईसीयू, टीएमटी, ईसीजी, इको जांच, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी की सुविधाएं शुरू होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वज्रन-
जिले में हार्ट सेंटर की बेहद जरूरत है। इसके बनने के बाद पलवल के अलावा होडल और हथीन क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। अब तक ये रोगी सरकारी अस्पताल से फरीदाबाद के लिए रेफर हो रहे हैं। इसमें से कई गंभीर रोगियों की रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है। - डॉ. जेके मित्तल, होडल
जिला नागरिक अस्पताल में हार्ट सेंटर शुरू होना चाहिए। मरीजों को अभी फरीदाबाद जाना पड़ता है। वहां उन्हें महंगा इलाज मिलता है। पलवल जिला अभी ग्रामीण अंचल से जुड़ा हुआ है। यहां गरीबी ज्यादा है। ऐसे में हार्ट सेंटर खुलने से लोगों को काफी फायदा होगा। - यश मंगला, पलवल

हार्ट सेंटर खोले जाने की योजना थी। उस पर काम भी शुरू हो गया था, लेकिन अभी क्या स्थिति है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। क्योंकि फाइल चंडीगढ़ भिजवा दी गई थी। सरकार की तरफ से जैसे ही कोई आदेश आएंगे, उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. अजय माम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed