फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hearing on Oct 12 in becoming Sarpanch with fake certificate

Palwal News: फर्जी प्रमाणपत्र से सरपंच बनने के मामले में 12 अक्तूबर को सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Oct 12 in becoming Sarpanch with fake certificate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। बाबूपुर में फर्जी प्रमाणपत्र से सरपंच बनने के मामले में सात वर्ष पूर्व दर्ज हुई एफआईआर पर उच्च न्यायालय के न्यायधीश एचएस ग्रेवाल ने जांच अधिकारी को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय में 12 अक्तूबर को होनी है। वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत बाबूपुर में सरपंच पद का चुनाव हुआ। इस संबंध में शिकायतकर्ता रोबिन खान ने आरोप लगाया कि नामाकंन पत्र भरते समय फरजाना ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र लगाया। चुनाव में फरजाना सरपंच चुनी गई। एडवोकेट रोबिन खान ने 21 दिसम्बर 2019 को सरपंच फरजाना एवं अन्य के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने की प्राथमिकी हथीन थाने में दर्ज कराई।


हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस दौरान फरजाना का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। उनका कहना है कि एसपी, आईजी आदि से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका डालकर गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed