फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health services will get a new life, three new sub-health centers will be built at a cost of Rs 1.50 crore

Palwal News: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया जीवन, 1.50 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन नए सब-हेल्थ सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Health services will get a new life, three new sub-health centers will be built at a cost of Rs 1.50 crore
गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों को समय पर मिल सकेगा इलाज, सड़क हादसे के शिकार लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नहीं जाना होगा दूर
विज्ञापन


मोहित शुक्ला

पलवल। जिले के होडल ब्लॉक के तीन गांवों बांसवा, गुदराना और गौढ़ोता में अब जल्द ही तीन नए सब-हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने करीब 1.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। यह तीनों सेंटर 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत बनाए जाएंगे और इनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 1.50 करोड़ आएगी। इन निर्माण कार्यों के लिए अप्रैल की शुरुआत में कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


इन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव के पास ही उपलब्ध हो सकेंगी। अब लोगों को इलाज के लिए होडल या पलवल के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। खासकर सड़क हादसों, गर्भवतियों और नवजात बच्चों के इलाज में इन सेंटरों की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन

पलवल में स्वास्थ्य केंद्रों की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारों का कहना है कि आबादी के अनुसार पलवल में पर्याप्त डॉक्टर, स्वास्थ्य केंद्र व अन्य सुविधाएं नहीं हैं। लेकिन इन तीन सब केंद्रों के खुलने के बाद एक बड़ी आबादी को काफी फायदा मिलेगा। समय से इलाज मिलने पर महिलाओं, बच्चों व सड़क हादसों के शिकार लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह जा रही 12 लोगों की जान, समय पर मिलेगा इलाज

जिले में औसतन हर महीने 28 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें करीब 12 लोगों की जान चली जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्राथमिक उपचार समय पर मिल जाए तो इनमें से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। नए सब-हेल्थ सेंटरों के शुरू होने से हादसों में घायल लोगों को समय पर इलाज मिल पाएगा, जिससे मृत्युदर में भी कमी आ सकती है।

गर्भवती महिलाओं और नवजातों को मिलेगा लाभ

इन सब-सेंटरों में प्रसव पूर्व और पश्चात देखभाल, नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण परामर्श जैसे सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। ग्रामीण महिलाओं को अब छोटी-छोटी जांचों और सलाह के लिए शहर के अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में भी कमी आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, टीबी, मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की समय रहते पहचान और रोकथाम में भी ये सेंटर सहायक होंगे।

स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती

पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सब-हेल्थ सेंटरों की स्थापना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत इस योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

लोगों ने जताई खुशी
गांव बसवारा, गरोटा और गुर्धाना के लोगों में इस खबर को लेकर खासा उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें मामूली बुखार से लेकर टीकाकरण तक के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव की महिलाओं ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि अब प्रसव पूर्व जांच, पोषण संबंधित सलाह और बच्चों की वैक्सीन यहीं मिल सकेगी।



होडल उपमंडल में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जो पहल की है इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा
- जय भगवान जाटयान, सीएमओ पलवल

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जो सौगात दी हैं, इसके लिए उनका धन्यवाद। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
- हरेन्द्र रामरतन विधायक ,होडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed