फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   health

गांव छांयसा में स्वास्थ्य केंद्र बना, परंतु नही शुरू हुईं स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 15 Jul 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
health
दो साल बाद भी पीएचसी में नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

गांव छांयसा का फाइलों में चल रहा है अस्पताल, टीकाकरण केंद्र की सूची में भी शामिल
सोमदेव आर्य
हथीन। गांव छांयसा में दो साल पहले बनकर तैयार हो चुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए हथीन व पलवल के अस्पताल जाना पड़ता है।साथ ही बहुत से ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार कराने को मजबूर हैं। दो साल बाद भी चिकित्सीय सुविधाएं शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष है।
बता दें कि छांयसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्राम पंचायत ने भूमि दी थी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने भवन तैयार किया लेकिन केंद्र में न तो डॉक्टर और न ही नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हालांकि फाइलों में उक्त स्वास्थ्य केंद्र के लिए मेडिकल अफसर एवं मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात है। कोरोना काल में भी उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विभाग के पोर्टल पर दर्ज करके वैक्सिनेशन कराई जा रही है लेकिन यहां किसी का टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र ही शुरू कराने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। विभाग भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। छांयसा व आसपास के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। -विजय कुमार, प्रवर चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छोटे छोटे रोगों के लिए भी हथीन अस्पताल में जाना पड़ता है। महिलाओं को भी डिलीवरी के लिए हथीन अस्पताल ही जाना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं मिल पाती है।

-कासम खान, समाजसेवी
स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू करने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। स्थानीय सांसद से लेकर विधायक तक सबके पास गुहार लगा चुके हैं परंतु स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नही की गई हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं उक्त भवन के माध्यम से शुरू की जाएं।
-अब्दुल करीम, सुकेडिया, ग्राम पंच
फोटो 15 पीएएलपी- 1,2,3में हैं।
कैप्शन: 1- हथीन के गांव छांयसा में तैयार बना खड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
कैप्शन: 2- कासम खान,
कैप्शन: 3- अब्दुल करीम सुकेडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed