फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   hasanpur waiting for bus stand

बस अड्डा के लिए जमीन तो ले ली, लेकिन निर्माण आज तक शुरू नहीं किया गया

Wed, 22 Jan 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hasanpur waiting for bus stand
हसनपुर में वह जमीन जिसमें बनना था बस अड्डा, पर बन गई जोहड़। - फोटो : Palwal
हसनपुर। परिवहन विभाग ने दो साल पहले हसनपुर बस अड्डा के निर्माण के लिए सैंडोली ग्राम पंचायत जमीन ले ली लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। निर्माण शुरू नहीं होने के कारण यह जमीन पहले जोहड़ बन गई उसके बाद लोगों ने इस पर गंदगी डालनी शुरू कर दी। अब आलम यह है कि यहां से उठने वाली जहरीली बदबू ने लोगों का आसपास से निकलना भी दूभर कर दिया है। इतना ही नहीं यहां आसपास खेलने वाले बच्चों के लिए भी यह जोहड़ बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस तरफ परिवहन विभाग का अब बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। लोगों ने मांग की है कि या तो इस जमीन में जल्द से जल्द बस अड्डा का निर्माण शुरू कराया जाए या फिर इसे साफ किया जाए। सैंडोली ग्राम पंचायत तो अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से मिलने के बाद भी बस अड्डा का निर्माण शुरू न होने पर अदालत जाने का मन बना रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की थी बस अड्डा निर्माण की घोषणा
दो साल पहले वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हसनपुर के लोगों की मांग पर बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद परिवहन विभाग ने वहां जमीन का चयन करने के बाद सैंडोली गांव की इस पंचायत की जमीन को ग्राम पंचायत से परिवहन विभाग के नाम पर करा लिया। सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गई, लेकिन आज दो साल बीतने के बाद भी इस जगह पर बस अड्डा निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिसके चलते यहां आसपास के लोगों ने अपने घरों का पानी छोड़ा हुआ है। पास ही एक तालाब का पानी भी इस जगह पर भरने लगा और अब यह जोहड़ का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

लोग डालते हैं गंदगी, पड़े रहते हैं लावारिस मवेशी
जहां इस जगह में बनी जोहड़ में हर समय पानी भरा रहता है, जो लोगों द्वारा डाली गई गंदगी के कारण जहरीला होने लगा है वहीं उसमें लावारिस मवेशी खासकर सूअर पड़े रहते हैं। जिसके चलते वहां की हालत बेहद खराब हो गई है। आसपास रहने वाले लोगों और पास ही स्थित बृज मंडल स्कूल के अंदर बच्चों का पढ़ना तक मुश्किल हो गया है। यहां से उठने वाली जहरीली बदबू के कारण लोग पास से भी गुजरने में परहेज करने लगे हैं। बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। स्थानीय निवासी विष्णु कुमार, दीपक अरोड़ा, सौरभ, देवेंद्र, रघुराज, रामेश्वर, सोहीन सिंह पूर्व सरपंच प्रकाश, श्याम सिंह, बृज मंडल स्कूल के संचालक शेर सिंह का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से मिलेंगे। उन्होंने मांग की है कि यहां पर शीघ्र बस अड्डा का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं था। मैं आज ही विभाग के आला अधिकारियों से इस बारे में रिपोर्ट लूंगा। मुख्यमंत्री द्वारा हसनपुर में बस अड्डा बनाने की जो घोषणा की गई थी, उस पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा लोगों को बेहतर परिवहन सेनाएं प्रदान करने के लिए मेरे प्रयास जारी हैं। मैं जल्द से जल्द स्वयं भी मौका देख कर आऊंगा और हसनपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा बनवाया जाएगा। इस बस अड्डा के निर्माण में जो दिक्कत आ रही है, उसे दूर करवा दिया जाएगा तथा शीघ्र निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - मूल चंद शर्मा, परिवहन मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed