Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Guru Nanak Dev's 557th Prakash Utsav celebrated with enthusiasm

Palwal News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु नानक देव का 557वां प्रकाशोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's 557th Prakash Utsav celebrated with enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। मंगलवार को नगर में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। मेन बाजार स्थित मुख्य गुरुद्वारे में भजन कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। साथ ही अटूट लंगर का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर भक्तों ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सर्वप्रथम प्रातः पांच बजे गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसकी अगुवाई गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मदन लाल द्वारा की गई। इसके उपरांत गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे निशान चढ़ाया गया, जिसके बाद समाज के लोगों के लिए भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के ग्रंथि ज्ञानी गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जो 48 घंटे तक चला। गुरु पर्व की शुरुआत रविवार की सुबह पांच बजे प्रभात फेरी के साथ की गई। इसके बाद कथा कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद आहूजा, उप प्रधान सुरेंद्र अदलखा, नरेंद्र गुलियानी,मदन मेहंदीरत्ता, कैलाश नागपाल, रामदास, ऋषि गुलाटी, मनोहर लाल धींगरा, गोविंद मल्होत्रा, किशन लाल मनोचा, गुलशन गाबा, सुदर्शन उर्फ दर्शी वर्मा, गोबिंद मनोचा, देशराज,देवेंद्र नागपाल, नरेश अरोड़ा, तुलसी मक्कड़, अंकित मक्कड़, दीपू ढल्ल,गौतम गंभीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed