फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government should make policies of public interest

धर्म-जाति के मुद्दों को छोड़कर जनहित की नीतियां बनाए सरकार

Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government should make policies of public interest
पलवल। तीनों कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना जारी रहा। सोमवार को नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में जारी धरने का संचालन हुकम सिंह चौहान ने किया। धरना स्थल पर कहा कि किसानों के आंदोलन से सरकार भयभीत है। सरकार किसान आंदोलन को विफल करने की तमाम कोशिशें कर चुकी हैं, परंतु किसानों की एकता के आगे सरकार की एक नहीं चल रही है। सरकार की हर चाल से किसानों के हौसले और बुलंद होते हैं। किसान कृषि कानूनों की वापसी के बाद ही आंदोलन खत्म करेंगे।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद घुघेरा व डॉ.रघुवीर सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सरकार बौखलाहट साफ दिखाई देने लगी है। केंद्र और राज्य सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के लिए अपने पुराने एजेंडे धर्म और जाति पर जनता को लड़ा कर वोट हासिल करना चाहती है, परंतु देश के ऐतिहासिक किसान आंदोलन ने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। धरने को किसान नेता वीरसिंह चौहान, वीर सिंह दलाल, गोपी थानेदार, चंद्रमणि आर्य, रूपचंद लाल, रमेश चंद, सौरभ सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed