{"_id":"65e8ac2aa2a3fd30b2002691","slug":"government-launched-schemes-to-make-women-self-reliant-mangala-palwal-news-c-24-1-snoi1004-105084-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाईं योजनाएं : मंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाईं योजनाएं : मंगला
विज्ञापन
- लखपति दीदी महासम्मेल में पहुंचीं भारी संख्या में महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत बुधवार को इंडोर स्टेडियम में लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक दीपक मंगला ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। सम्मेलन में जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार व सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं मौजूद रहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक दीपक मंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जिले के प्रत्येक खंड में लखपति दीदी महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए योजनाएं चलाई हैं, जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई है। महिलाओं को ड्रोन दीदी स्कीम के बारे में भी अवगत कराया गया है। सरकार की योजना के अनुसार महिलाओं को भी ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सरकार की योजना के तहत सब्सिडी पर ड्रोन ले सकती है। ड्रोन के माध्यम से खेतों में यूरिया खाद व कीटनाशकों का छिड़काव कर सकती है। ड्रोन के माध्यम से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। किसानों को भी ड्रोन के माध्यम से काफी लाभ होगा और उनके खेती के दौरान आने वाले खर्चों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया है। भाजपा सरकार में विकास को गति प्रदान की गई है। बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष आशावती, नप के उपाध्यक्ष मनोज बंधु, दयावती, सरला देवी मुख्य रूप मौजूद रहीं।