फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   government is serious for businessman's safety

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर : मंगला

Wed, 28 Aug 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
government is serious for businessman's safety
पलवल। मोती बाजार के व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला का बुधवार को स्वागत किया गया। मंगला बाजार में व्यापारियों को मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण देने गए थे। व्यापारियों ने दीपक मंगला का शहर के मुख्य बाजार की सड़क बनवाने व शहर में चल रहे विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंगला ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हित के लिए कार्य कर रही है। पलवल में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वे बेहद गंभीर हैं। इंस्पेक्टरी राज खत्म है। आज किसी में हिम्मत नहीं कि जो व्यापारियों को आकर तंग करे। व्यापारी नेता प्रवीन गर्ग, सुरेन्द्र सिंगला, विनय तायल, टिकू जिन्दल, भूषण सिंगला, सत्य प्रकाश गर्ग ने कार्यक्रम का संयोजन किया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पलवल के प्रधान विनोद जैन, मीनार गोट के प्रधान गोपाल चौ, यशपाल गोयल, फुटवीयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार आर्य, किराना व्यापार सध के सुभाष अग्रवाल, स्वतंत्र गोयल, शकर गर्ग ने फूल मालाओं से मंगला का स्वागत किया। इस मौके पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन मुकेश सिंगला, सतीश सिंगला, मनोज गोयल, नरेंद्र सिंगला, नीरज मंगला, अश्विन गंभीर, धर्म चन्द सिंगला, प्रदीप मंगला, विजय आर्य, संजय गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed