फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government committed to provide best transport services: Chief Minister

बेहतरीन परिवहन सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Fri, 14 Apr 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government committed to provide best transport services: Chief Minister
फोटो 6 में है। कैप्शन: हसनपुर में नवनिर्मित बस अड्डा का उदघाटन करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हसनपुर में नवनिर्मित बस स्टैंड का किया उद्घाटन
लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है बस स्टैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गांव हसनपुर में नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया। उन्होंने हसनपुर से चंडीगढ़ और मथुरा के लिए बसें जल्द शुरू किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। करीब 2 एकड़ भूमि पर तैयार नवनिर्मित बस स्टैंड पर जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हसनपुर में हरियाणा रोडवेज के इस नए बस स्टैंड के निर्माण पर करीब सवा 4 करोड़ रुपये की लागत आई है। हसनपुर बस स्टैंड से पलवल, दिल्ली, चंडीगढ़, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हरिद्वार, गुरुग्राम आदि स्थानों के लिए बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसनपुर बस स्टैंड पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, यात्रियों के बैठने व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराने की है। इस मौके पर विधायक जगदीश नायर, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, डीसी नेहा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed