{"_id":"4113ef7af87da0084b20d6b3455595f4","slug":"government-college-will-be-ready-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में तैयार हो जाएगा सरकारी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में तैयार हो जाएगा सरकारी कॉलेज
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 19 Oct 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन सरकारी कॉलेज को पीडब्लूडी द्वारा तैयार किया जा रहा है। नवंबर के अंत तक तैयार होने के बाद इसे कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पीडब्लूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता आर के कालरा ने बताया कि पलवल के सरकारी डॉ. भीमराव अंबेदकर कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल पत्थरों की घिसाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
नवंबर के अंत तक यह भी पूरा हो जाएगा। फिर इसे कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा, जिससे अगले वर्ष से कक्षाएं शुरू की जा सकें। कॉलेज भवन के निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आई है। भवन को तीन मंजिला बनाया गया हैं।
विज्ञापन
इसमें सीढ़ी, रैंप और लिफ्ट सुविधा भी होगी। अपाहिज बच्चे भी अपनी व्हील चेयर को तीसरी मंजिल तक ले जा सकें इसके लिए रैंप बनाया गया है। कॉलेज में दो दरवाजे होंगे जिसमें एक अस्पताल मार्ग से और दूसरा हथीन मोड़ से प्रवेश के लिए खुलेगा। परिसर के बीच में बच्चों के बैठने के लिए घास का मैदान तैयार किया जा रहा हैं।
भवन में 60 कक्षाएं बनाई गई हैं। जबकि भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित और कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान व कैंटीन की भी सुविधा होगी। एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जिसमें एक साथ सैकड़ों बच्चे बैठकर पढ़ सकें।