फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gopikheda road condition deteriorated for 15 years

15 वर्ष से गोपीखेड़ा सड़क की हालत खराब

Sun, 11 Oct 2020 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gopikheda road condition deteriorated for 15 years
15 वर्ष से गोपीखेड़ा सड़क की हालत खराब
विज्ञापन

पलवल। गांव अलावलपुर से गोपीखेड़ा सड़क पिछले 15 वर्षों से टूटा हुआ है। सरकारें तो बदली, परंतु इस सड़क के हालात बदलने के अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। आए दिन इस सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे होते रहते हैं। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली इस सड़क को बनवाने के लिए दर्जनों बार शिकायत की गई है, परंतु कोई अधिकारी या नेता इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
मोहना रोड स्थित गांव अलावालपुर से गोपीखेड़ा के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क बनाई थी। सड़क का एक बार निर्माण करने के बाद शायद इसे विभाग भूल ही गया। यह सड़क गोपीखेड़ा होते हुए घाघोट व मोहना की तरफ निकल जाती है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा रोड़ी पूरी तरह से उखड़ गई है। हालात यह की चार किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आधा घंटा लग जाता है। आए दिन गड्ढों में गिरकर दुपहिया वाहन चालक चोटिल होते रहते हैं। बारिश के दिनों में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

गोपीखेड़ा सड़क की हालात बहुत ज्यादा खराब है। पिछले लंबे समय से इसका निर्माण नहीं किया गया है। शिकायत करते हैं तो मरम्मत के नाम पर गड्ढों में रोड़ियां डाल देते हैं, जो कुछ समय बाद ही उखड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लाल सिंह तेवतिया, स्थानीय निवासी
यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है, जिससे इस पर काफी आवागमन रहता है। सड़क की खराब हालत के ट्राली पंचर हो जाती है, जिससे किसानों को भी परेशानी हो रही है।
- देवेंद्र तेवतिया, स्थानीय निवासी
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि सड़क की समस्या है तो जल्द ही बजट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। सड़क का जल्द ही निर्माण करवा दिया जाएगा।
- एनएस यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed