फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Goods worth Rs 5 lakh stolen from Fire Control Board warehouse

Palwal News: फायर कंट्रोल बोर्ड के गोदाम से पांच लाख का सामान चोरी

Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 5 lakh stolen from Fire Control Board warehouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में चोरी की वारदातें निरंतर जारी हैं। अब चोरों ने गोदाम का शटर तोड़कर पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा खेतों पर सिंचाई के लिए रखे सात किसानों के इंजन व पंखे चोरी हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

पहले मामले में गांव घोड़ी निवासी धर्मेंद्र ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह हरियाणा फायर कंट्रोल में डायरेक्टर के पद पर तैनात है। उनका शहर में एक गोदाम है। दो चोरों ने गोदाम के शटर का ताला तोड़ दिया। एक व्यक्ति गोदाम के अंदर घुस गया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। आरोपियों ने गोदाम से लैपटॉप, नोगल ब्रास, बाल वॉल्व, फुट वॉल्व, कॉपर की तार सहित पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। दूसरे मामले में गांव सोलडा निवासी सुंदर सिंह ने चांदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह के समय वह खेतों पर गया तो देखा कि सिंचाई के लिए रखा आयशर इंजन व पंखा चोरी हो गया। उसके अलावा रामदत्त, हरीचंद, साहब सिंह, देवदत्त, चरण सिंह व बंटी व सुरेश के इंजन भी चोरी हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर काफी प्रयास किया, परंतु इंजन नहीं मिले। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed